E Aadhaar Card Download Kaise Kare

आधार भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा भारत के निवासियों को जारी किया गया 12 अंकों का एक विशिष्ट पहचान संख्या है। आधार कार्ड भारत में पहचान और निवास का एकमात्र वैध प्रमाण है। आधार कार्ड सरकार से संबंधित सभी सेवाओं, कल्याणकारी योजनाओं, सब्सिडी, छात्रवृत्ति, रोजगार आदि के लिए अनिवार्य है।

इसलिए आपको अपना आधार कार्ड सुरक्षित रखना चाहिए और इसे किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। यदि आपने अपना आधार कार्ड खो दिया है या आपको आधार कार्ड नहीं मिला है तो आप या तो पीवीसी आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं या अपना ई आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आप यूआईडीएआई के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना ई-आधार कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रक्रिया बहुत ही सरल और पालन करने में आसान है।

e Aadhaar क्या होता हे और Download कैसे करे?

ई-आधार कार्ड आपके आधार कार्ड का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण है। ई-आधार कार्ड में आधार कार्ड जैसी ही जानकारी होती है, जिसमें आपका बायोमेट्रिक डेटा, फोटोग्राफ, नाम, जन्म तिथि और जनसांख्यिकीय विवरण शामिल होते हैं। यदि आपने अपना Physical आधार कार्ड खो दिया है तो आप आसानी से अपने ई-आधार कार्ड का प्रिंटआउट ले सकते हैं और जब भी आवश्यकता हो इसका उपयोग कर सकते हैं।

ये तीन तरीके से आप आपना आधार download कर पाएंगे

  • आधार कार्ड नंबर के द्वारा (By Adhaar Number)
  • एनरोलमेंट नंबर के द्वारा (By Enrollment Number)
  • वर्चुअल आईडी के द्वारा (By virtual ID)

ई आधार डाउनलोड करने के लिए आपके पास केवल अपना आधार नंबर या ईआईडी, या वीआईडी होना चाहिए। इन 5 आसान चरणों का पालन करके आप अपने मोबाइल या किसी भी पीसी से ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download eAadhaar By Using Aadhaar Number

आप निचे दिए गई 5 स्टेप फॉलो करके आप आसानी से आपना आधार कार्ड नंबर के द्वारा आपना इ आधार कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

Step 1: अपना आधार नंबर तैयार रखें

अपना ई-आधार डाउनलोड करने के लिए आपके पास अपना आधार नंबर होना चाहिए। इसलिए अपना ई-आधार डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले आधार नंबर तैयार रखें।

Step 2: UIDAI की वेबसाइट पर जाएं

  • ई आधार डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधार की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं
  • वेबसाइट पर पहुंच जाने के बाद “My Aadhaar” अनुभाग में मौजूद “Download Aadhaar” लिंक पर क्लिक करें या डायरेक्ट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।

Step 3: Request for TOTP/ OTP

उसके बाद आपको इसी तरह my Aadhaar का portal खोल जायेगा. उसके बाद आप Login option पर क्लिक कीजिये।

उसके बाद आप अपना आधार नंबर Enter करे और काप्त्चा भरके Send OTP आप्शन पर क्लिक कर दीजिये।

Step 4: Enter OTP

उसके बाद आपना मोबाइल पर एक otp आयेगा आप वो otp कु यहाँ भरे और login आप्शनपर क्लिक कर दीजिये।

Step 5: Download e-Aadhaar PDF

उसके बाद आपको बहोत सारा बिकल्प दिखाई देगा। यहाँ पे आप बहोत सारा सबा का लाभ उठा सकते हैं जेसे की PVC कार्ड मंगवा सकते हैं, आधार में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं इत्यादि।आपना इ आधार कार्ड डाउनलोड करने केलिए डाउनलोड आधार वाला बिकल्प चुने।

उसके बाद आपना आधार कार्ड दिखाई देगा। आपना aadhar Card डाउनलोड करने केलिए डाउनलोड आप्शन पर क्लिक कर दीजिये। अभी आपका आधार कार्ड PDF की रूपमे डाउनलोड होजायेगा। अगर आप masked आधार चाहते हैं तो masked वाला बिकल्प चुने और डाउनलोड आप्शन पर क्लिक कर दीजिये।

आधार कार्ड पीडीएफ कैसे ओपन करें?

ई-आधार कार्ड आपको एक पीडीएफ फाइल में मिलेगा। आधार पीडीएफ खोलने के लिए आपको 8 अंकों का पासवर्ड टाइप करना होगा। Password के बिना आप अपने ई-आधार कार्ड की पीडीएफ नहीं खोल पाएंगे। आपना पासवर्ड पत्ता करने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर उदाहरण दिया गया है, जिससे लोग आसानी से समझ पाएंगे और आपना पासवर्ड पता कर पाएंगे।

ई आधार का पासवर्ड क्या है?

आधार पासवर्ड से सुरक्षित पीडीएफ फाइल में आता है। इस आधार पीडीएफ फाइल को खोलने के लिए हमें आठ अंकों का पासवर्ड चाहिए।आधार कार्ड पासवर्ड (Aadhaar Card Password) जिसका आधार है उसके नाम के शुरुआती चार अक्षरों (CAPITAL में) और जन्म के वर्ष (YYYY) का एक कॉम्बिनेशन होता है। उदाहरण के लिए:

Example 1
Name: SURESH KUMAR
Year of Birth: 1990
Password: SURE1990

Example 2
Name: SAI KUMAR
Year of Birth: 1990
Password: SAIK1990

Example 3
Name: P. KUMAR
Year of Birth: 1990
Password: P.KU1990

Example 4
Name: RIA
Year of Birth: 1990
Password: RIA1990

निष्कर्ष

इस लेख में, मैंने दिखाया है कि आप उपरोक्त 5 सरल steps का उपयोग करके अपना ई आधार कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या आती है तो उसे नीचे कमेंट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *